*प्रकाश :- प्रकाश वह भौतिक करक है जिसकी सहायता से हम किसी भी वस्तु को देखने की अनुभूति प्राप्त करते है ,तो उसे प्रकाश कहते है |
- प्रकाश एक प्रकार की ऊर्जा होती है |
- प्रकाश सैदव सीधी रेखा या सरल रेखा में गमन करती है |
- सूर्य के प्रकाश से विटामिन -D प्राप्त होता है |
जैसे :-सूर्य ,तारे ,जलती हुई बल्ब
*अप्रदीप्त वस्तु :- वैसे वास्तु जो स्वयं प्रकाश उत्सर्जित नहीं करती है ,उसे अप्रदीप्त वास्तु कहते है |
जैसे:-चन्द्रमा
Note-प्रकाश स्वयं अद्रष्य होती है लेकिन जिस वास्तु पर पड़ती है उसे द्र्श्य बना देती है |
*प्रकाश का प्रकींर्णन (Scattering Of Light )
:-जब प्रकाश की किरण छोटी -छोटी कणो पर पड़ती है तो वह कण प्रकाश को कुछ मात्रा में अवशोषित कर लेती है और पुनः उसी प्रकाश को चारो तरफ फैला देती है तो वैसी घटना को प्रकाश को प्रकीर्णन कहते है |
*किरण (Ray):- प्रकाश के गमन पथ को किरण कहते है |
या,एक सरल रेखा पर चलने वाले प्रकाश को किरण कहते है |
*किरणपुंज (Beam):-प्रकाश की किरणों के समूह को किरणपुंज कहते है |
---किरणपुंज मुख्यतः तीन प्रकार के होते है
- अपसारी किरणपुंज (Diverging Beam)
- समांतर किरणपुंज (Parallel Beam)
- अभिसारी किरणपुंज (Converging Beam )
- अपसारी किरणपुंज (Diverging Beam):-वैसा किरणपुंज जिसमे सभी प्रकाश की किरणे एक निश्चित बिंदु से निकलती है,उसे अप्सरी किरणपुंज कहते है |

2. समांतर किरणपुंज (Parallel Beam):-वैसे किरणपुंज जिसमे सभी प्रकाश की किरणें एक - दूसरे के समान्तर होती है ,उसे समांतर किरणपुंज कहते है |
3. अभिसारी किरणपुंज (Converging Beam):-वैसा किरणपुंज जिसमे सभी प्रकाश की किरणे एक निश्चित बिंदु पर आकर मिलती है तो उसे अभिसारी किरणपुंज कहते है |
*पारदर्शी वस्तु (Transparent ):-वैसा वस्तु जिससे होकर प्रकाश आर - पार हो जाये तो उसे पारदर्शी वस्तु कहते है |
जैसे:-शुद्ध जल ,वायु ,काँच इत्यादि
*पारभासी वस्तु (Translucent ):-वैसा वस्तु जिससे प्रकाश की किरण कुछ पार होती है और कुछ परावर्तित हो जाती है तो वस्तु को पारभासी वस्तु कहते है |
जैसे:-थिन पेपर ,कोहरा ,तेल से भींगा हुआ कागज इत्यादि
*अपारदर्शी वस्तु (Opaque):-वैसे वस्तु जिससे प्रकाश की किरण आर-पार न होती हो ,अर्थात सभी प्रकाश की किरणे परावर्तित हो जाती है तो उसे अपारदर्शी वस्तु कहते है |
प्रकाश का परावर्तन
:-किसी माध्यम से आ रही प्रकाश की किरण किसी वस्तु के सतह या दर्पण पर पड़ने के बाद अपने ही माध्यम में वापस लौट जाती है तो ,वैसे घटना को प्रकाश का परवर्तन कहते है |
*प्रकाश के परावर्तन में भाग लेने बाले प्रमुख पद:-
- आपतित किरण :-किसी दिशा से आ रही प्रकाश की किरण को आपतित किरण कहते है |
- परावर्तित किरण :-आपतित किरण,आपतन बिंदु पर पड़ने के बाद जो अपने ही दिशा में लौटती है तो उस लौटने बाली किरण को परावर्तित किरण कहते है |
- परावर्तक सतह :-वस्तु के जिस सतह से प्रकाश की परावर्तन की घटना घटती है,तो उसी सतह को परावर्तक सतह कहते है |
- आपतन बिंदु :-परावर्तक सतह के जिस बिंदु पर आपतित किरण आकर मिलती है तो उस बिंदु को आपतन बिंदु कहते है |
- अभिलम्ब :-आपतित किरण तथा परावर्तित किरण के बिच डाले गए लम्ब को अभिलम्ब कहते है |
- आपतन कोण :-आपतित किरण तथा अभिलम्ब के बिच बने कोण को आपतन कोण कहते है |
- परावर्तन कोण:-परावर्तित किरण तथा अभिलम्ब के बिच बने कोण को परावर्तन कोण कहते है |
*प्रकाश के परावर्तन के मुख्यतः दो नियम है :-
(i)आपतित किरण,परावर्तित किरण तथा आपतन बिंदु पर डाला गया अभिलम्ब तीनो एक ही ताल में होता है|
(ii)आपतन कोण तथा परावर्तन कोण आपस में बराबर(समान) होते है |
(i)आपतित किरण,परावर्तित किरण तथा आपतन बिंदु पर डाला गया अभिलम्ब तीनो एक ही ताल में होता है|
(ii)आपतन कोण तथा परावर्तन कोण आपस में बराबर(समान) होते है |
< i = < r
0 टिप्पणियाँ