अवतल दर्पण से प्रकाश का परावर्तन :-
(i)जब प्रकाश की किरण मुख्य अक्ष के समान्तर आती है तो दर्पण से परावर्तन होने के बाद मुख्य फोकस से गुजरती है |
(ii)जब प्रकाश की किरण मुख्य फोकस पर आपतित होती है तो दर्पण से परावर्तन होने के बाद परावर्तित किरण मुख्य अक्ष के समान्तर गुजर जाती है |
(iii)जब प्रकाश की किरण वक्रता केंद्र (C) आपतित होती है तो दर्पण से परावर्तन होने के बाद परावर्तित किरण उसी पथ पर लौट जाती है |
(iv)जब प्रकाश की किरण ध्रुव पर आपतित होती है तो दर्पण से परावर्तन होने के बाद जितना कोण के साथ आती है उतना ही कोण पर परावर्तित हो जाती है |
0 टिप्पणियाँ